उत्तराखंड मे आज दो बार आया भूकंप, बागेश्वर और उत्तरकाशी मे महसूस हुए झटके,,,,,
ABPINDIANEWS,देहरादून- उत्तराखंड की धरती आज दो बार भूकंप के झटकों से डोली है. पहले बागेश्वर में सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर 2.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया तो अब उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिससे लोग घबरा गए. हालांकि, अभी तक कहीं से जान माल के नुकसान की खबर नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके लगे. जिससे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकले. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड थी. जिसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर नीचे थी. अभी तक कहीं से नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन संबंधित अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं।


More Stories
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,
बिसलेरी के पानी में मिले खतरनाक रसायन, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी,देशभर में सैंपल जांच के आदेश,,,,,,,
सीएम योगी की माता सावित्री देवी का उत्तराखंड में निधन, पौड़ी गढ़वाल के पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस,,,,,