उत्तराखंड में अब गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर भी नायब तहसीलदार और तहसीलदार के कर सकेंगे तबादले……
देहरादून: गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कमिश्नर भी अब नायब तहसीलदार और तहसीलदार का तबादला कर सकेंगे। शासन ने कमिश्नर को यह अधिकार विधिवत उपलब्ध करा दिया है। अभी तक कमिश्नर सीधे अपने ही स्तर पर तबादलों के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे थे इस पर राजस्व परिषद की ओर से भी सवाल उठाए गए थे।
कमिश्नर से जवाब भी मांगा गया था। दोनों कमिश्नरों की ओर से जो जवाब भेजा गया था, उसमें किसी अधिकार का कोई जिक्र नहीं किया गया। इस पर शासन की ओर से कमिश्नर को तबादलों का विधिवत अधिकार दे दिया है।
इसके साथ ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार के खिलाफ किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में निलंबन भी कर सकेंगे। सचिव राजस्व परिषद चंद्रेश यादव ने कमिश्नर को शासन की ओर से अधिकार दिए जाने की पुष्टि की।


More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,