उत्तराखंड में अब अगले तीन दिन यहाँ तेज बारिश होने की संभावना, जानिए मौसम का हाल……
देहरादून: प्रदेशभर में बुधवार से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है।
हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।


More Stories
उत्तराखंड 14 अक्टूबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, 15 से बदलेगा पूरे प्रदेश का मौसम,,,
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,