उत्तराखंड से आज बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान व निर्माण की सीबीआई जांच कराने के आदेश……
नैनीताल: हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान व निर्माण की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिये है। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय है।
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला दिया इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी।
अभी इस मामले की विजिलेंस जांच कर रही है । इस मामले में पूर्व आईएफ़एस किशन चंद जेल जा चुके हैं। हाल ही में, विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर बरामद किये थे।


More Stories
उत्तराखंड जिला प्रशासन बना संकटमोचक: मीना ठाकुर और अमृता जोशी को सीएसआर फंड से 1-1 लाख की आर्थिक सहायता,,,,,
उत्तराखंड विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की उठी मांग, जरूरत पड़ी तो किया जायेगा विचार – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,