उत्तराखंड हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में लगे आंचल दूध प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप कई कर्मचारी रिसाव की की लपेट में,,,,,,
हल्द्वानी- नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित आंचल दूध प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव होने के चलते वहां काम कर रहे कई सारे कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए दो कर्मचारियों को हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
कुल 8 कर्मचारी गैस रिसाव होने के चलते प्रभावित होने की सूचना है। जिनका उपचार किया जा रहा है, फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है और उनका इलाज किया जा रहा है, वहीं कई सारे गैस रिसाव से पीड़ित हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सभी की स्थिति ठीक है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है।
यह घटना सुबह की बताई जा रही है, एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा की गैस का किस कारणों से रिसाव हुआ है, इसकी जांच की जा रही है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गैस से पीड़ित हुए घायलों का इलाज बेस अस्पताल और निजी अस्पताल में चल रहा है, कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है, साथ ही पूरे मामले की जांच की जाएगी।
The post उत्तराखंड हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में लगे आंचल दूध प्लांट में गैस रिसाव से मचा हड़कंप कई कर्मचारी रिसाव की की लपेट में,,,,,, first appeared on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड में नए सत्र से पहले शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश, अब शिक्षकों को जल्द ख़त्म करना होगा सिलेबस,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के कोठी कांड में बड़ा एक्शन, पूर्व SSP जन्मेजय खंडूड़ी और SHO थाना नरेंद्र गहलावत पर कार्रवाई की संस्तुति,,,,
उत्तराखंड गैस संकट के बीच बड़ी राहत की खबर प्रदेश के 15,000 घरों को मिली गैस के संकट से मिली राहत,,,,