उत्तराखंड मौसम अलर्ट अगले तीन दिन मौसम दिखायेगा रंग, पहाड़ो मे बर्फबारी मैदानो मे बारिश,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम अजब गजब रंग दिखायेगा। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी वह मैदानी इलाकों में बूदाबादी की संभावनाएं जताई गई है।
मौसम के करवट बदलने से पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 7 और न्यूनतम में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।
मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बादल छाए रहने व हवा चलने से शहर में ठंड बढ़ रही है। नवंबर आखिरी पर्वतीय व मैदानी इलाकों में इन दिनों सप्ताह की शुरुआत में अधिकतम 07 ‘डिग्री सेल्यिस तक गिरकर अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस रहा पहले तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस- पास था, जो पिछले तीन दिनों में सात डिग्री गिरकर 21 डिग्री रह गया। न्यूनतम तापमान 14 से लुढ़कर 11 डिग्री
सेल्सियस आ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन पहाड़ों में हल्की बारिश व मैदानी क्षेत्रों घने बादल छाए रहने के साथ बूंदाबूंदी की संभावना जताई है।


More Stories
उत्तराखंड एवरेस्ट फतह करने वाले 16 वर्षीय सचिन कुमार ने की मुख्यमंत्री से भेंट, मुख्यमंत्री बोले, “सचिन उत्तराखंड की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत”
उत्तराखंड मे कांग्रेस ने पार्टी विस्तार करते हुए की नई नियुक्तियाँ, 27 जिला अध्यक्षों की सूची जारी, प्रदेश में कांग्रेस को मिलेगी की नई पहचान,,,,,
उत्तराखंड कांग्रेस नहीं पार्टी विस्तार करते हुए की नई नियुक्तियाँ, प्रदेश के 27 जिलों के अध्यक्षों की सूची जारी,,,,,