डीएम हिमांशु खुराना ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण,,,,,

चमोली : जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। वेयर हाउस में ईवीएम निरीक्षण और डबल लॉक खोलने एवं सील करने के दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटो एवं वीडियोग्राफी की गई। जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता अलादिया, तहसीलदार धीरज राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द सिंह बजवाल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रभारी अनूप सिंह रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,