उत्तराखंड एटीएम में हुई लूट की जांच में जुटी पुलिस टीम,,,,
हरिद्वार : हरिद्वार जिले में ATM लूट का मामला सामें आया है। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र देर रात बेखौफ बदमाश लाखों रुपए के कैश से भरी SBI की ATM मशीन उखाड़ कर फरार हो गए। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।
घटना शुक्रवार देर रात रुड़की लकसर मार्ग ढंढेरा की है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी में बदमाश चोरी का माल समेटकर फरार होते दिख रहे हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।
मिलीजानकारी के मुताबिक एटीएम मशीन लाखों के कैश से भरी हुई थी। रुड़की लकसर मार्ग ढंढेरा मे हुई इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मामले को लेकर एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में सहस्र शिवलिंगों के तेज से आलोकित है नीलेश्वर महादेव शिवलिंग, आइए जानते है नीलेश्वर मंदिर का पौराणिक इतिहास और सत्य घटनाएं,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में सहस्र शिवलिंगों के तेज से आलोकित है नीलेश्वर महादेव शिवलिंग, आइए जानते है नीलेश्वर मंदिर का पौराणिक इतिहास और सत्य घटनाएं,,,,
उत्तराखंड मसूरी शरदोत्सव-2026 का रंगारंग समापन, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के जागर गायन से गूंजा पहाड़ों की रानी का माहौल,,,