उत्तराखंड समूह-ग के पदों पर राज्य लोक सेवा आयोग को छोड़कर बाकी सभी पदों पर अब मृतक आश्रितों को भर्ती का मौका,,,,,

देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब तक प्रभावी मृतक आश्रित सेवा नियमावली को बदल दिया गया है। राज्य में समूह-ग के सभी पदों पर अब मृतक आश्रितों को भर्ती का मौका मिलेगा। सीएम धामी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस पर फैसला लिया था, जिसकी अब अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली) संशोधन नियमावली 2003 जारी कर दी है। इसके तहत पहले ये नियम था कि समूह-ग के पदों पर राज्य लोक सेवा आयोग को छोड़कर बाकी संस्थानों की भर्तियों में ही मृतक आश्रितों को मौका मिलता है।
अब बदलाव के बाद राज्य लोक सेवा आयोग के लिए इस बंदिश को हटा दिया गया है। अब मृतक आश्रितों की भर्ती समूह-ग की उन सभी भर्तियों में भी हो सकेगी, जो राज्य लोक सेवा आयोग निकालता है। यानी अब राज्य लोक सेवा आयोग की परिधि में आने वाले समूह-ग की भर्तियों में भी मृतक आश्रित शामिल हो सकेंगे।


More Stories
उत्तराखंड के वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए हरीश रावत ने भरी हुंकार, ग्रामीणों के हक के लिए रामनगर में निकाली पैदल यात्रा,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी में चौपाटी पर दो महिला ब्लॉगरों की आपस मे हुई सरेआम भिड़ंत, पुलिस ने शांति भंग में दोनों का किया चालान,,,,,
उत्तराखंड के मसूरी में होंगी भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की शाही, इस स्टार प्रोग्राम में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे और कहीं नामी हस्तियां,,,,,