मौसम अपडेट उत्तराखंड में अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा का मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी,,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान का बड़ा अपडेट सामने आया है प्रदेश में मौसम ने करवट नहीं ली मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के विपरीत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली। हालांकि, सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम शुष्क बनें रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश में अगले 48 घंटे पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटे आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है। जबकि, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की आशंका है।
विंटर बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे मुरझाए।
विंटर बारिश नहीं होने से जहां सूखी ठंड का कहर आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ा रहा है वहीं किसानों के चेहरे भी मुरझाए हुए हैं। जानकारों की मानें तो विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो पा रही है। सूखी ठंड होने की यही वजह है।
दिसंबर का महीना सूखा बीतने के बाद अब जनवरी का दूसरा हफ्ता भी बारिश के लिहाज से कुछ खास संकेत नहीं दे रहा है बारिश नहीं होने के चलते किसानों और बागवानों के चेहरे भी मुरझाए हुए हैं अब उनकी नजर जनवरी महीने में अच्छी बारिश और बर्फबारी पर लगी हुई है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम और शुष्क रहने की संभावना।


More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,