उत्तराखंड मौसम अलर्ट , विभाग ने शीत लहर और बर्फबारी का अलर्ट किया जारी,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिलहाल किसी को भी राहत नहीं दे रहा। पहाड़ों में पाला और सूखी ठंड से लोग परेशान हैं, तो शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है।
शीतलहर से फिलहाल उत्तराखंड के 5 जिलों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलने वाली। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में तो बहुत ही बुरा हाल है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो रही है। कोहरे की वजह से दोपहर बाद ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिल रही है लेकिन सुबह और शाम पाला गिरने से जबरदस्त ठंड बनी हुई है। आगे पढ़िए
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आज यानी मंगलवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के साथ ही देहरादून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 26 जनवरी को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथाैरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,