उत्तराखंड IFS बोले मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया है उससे मैं खुद स्तब्ध हूं,,,,,,
देहरादून: शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटाया, कर्मचारी से अभद्रता का आरोपविभाग की कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटकार वन मुख्यालय में अटैच कर दिया है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के पद से हटाकर उन्हें वन मुख्यालय स्थित हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया। पटनायक पर विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।प्रमुख सचिव वन ने कहा, महिला संबंधी शिकायत गंभीर है। वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है।
दिसंबर 2022 को शासन ने आईएफएस एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया था।
मेरे पिता का हाल ही में निधन हो गया है, इस पर मैं उड़ीसा गया था, परसों आकर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, इस पर सभी लोग शोक संवेदना दे रहे थे। मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया जा रहा है उससे मैं खुद स्तब्ध हूं। -सुशांत पटनायक आईएफएस।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,