उत्तराखंड पहाड़ों की रानी मसूरी में बस के ब्रेक हुए फेल बेलगाम बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, जान की हानि नही,,,,

मसूरी: उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) भले ही बसों के सुरक्षित होने के कितने ही दावे क्यों ना करे, लेकिन हकीकत यह है कि बसों का संचालन लापरवाही से किया जा रहा है। बसों को रूट पर लेजाने से पहले उनकी सही ढंग से तकनीकी जांच नहीं की जा रही है। जिसका नतीजा आज मसूरी में देखने को मिला।
उत्तराखंड रोडवेज बस के फिर ब्रेकफेल हुए। बस ने करीब आधा दर्जन वाहनों को ठोका। घटना के बार मसूरी के लाइब्रेरी किंगक्रेग मार्ग पर लगा लंबा जाम। दुर्घटना में किसी प्रकार के जान मॉल का नुकसान नहीं हुआ है बस की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची और मार्ग खुलवाने की कोशिश कर रही है। क्रेन को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल को सड़क मार्ग से एलबीएस आना था।
दुर्घटना के बाद राज्यपाल के काफिले को कार्ट मैकेंजी रोड, हाथी पांव मार्ग होते हुए एलबीएस अकादमी भेजा गया है। क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के चालकों में भारी रोष है। वाहन चालक प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल उठा रहे है। इससे पहले भी कई बार रोडवेज बसों के ब्रेकफेल हो चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,