उत्तराखंड BJP प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिया विवादित बयान, INDIA गठबंधन को ‘कुत्तों का झुंड” बताया,,,,
देहरादून: अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के एक बार फिर बोल बिगड़े हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने इंडिया गठबंध के घटक दलों को कुत्तों का झुंड करार दिया है।
उन्होंने कहा है कि भले ही यह उदाहरण आपको अजीब सा लगेगा लेकिन भाव कुछ इस प्रकार है। इंडिया गठबंधन के घटक दलों को कहा कि जिस तरह से गली में कुत्ते पहले एक दूसरे पर भौंकते है फिर जैसे ही गाड़ी आती है कुत्तों का झुंड इकट्ठा होकर उस पर भौंकने लगता है। उसी तरह इंडिया गठबंधन है।
यह बात भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उस वक्त कही जब देहरादून स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में वह राज्य की सभी पांच लोकसभा सीटों के लोकसभा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान मंच पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,