उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार जल्द इन शिक्षकों को दें सकती है बड़ी खुश खबरी,,,,,,,
देहरादून: प्रदेश के 4000 से अधिक अतिथि शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले अच्छी खबर मिल सकती है। अतिथि शिक्षकों के मानदेय बढ़ोतरी की मांग को जायज मानते हुए शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह रावत से मानदेय को 40 हजार रुपए करने की सिफारिश की है।
कयास लगाई जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार अतिथि शिक्षकों का मानदेय 40 हजार कर सकती है। इसके साथ ही सभी अतिथि शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश और अवकाश के दौरान भी मानदेय मिलने पर फैसला हो सकता है।
प्रदेश के विभिन्न दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में अतिथि शिक्षक वर्ष 2015 से कार्यरत हैं। शुरूआत में इन्हें प्रतिवादन के हिसाब से मानदेय दिया गया। जिसे विभिन्न वर्षों में बढ़ाया गया है। वर्ष 2018 में इनका मानदेय बढ़ाकर 15000 हजार रुपये किया गया, जबकि वर्ष 2020-21 में इसे 25000 रुपये किया गया। अतिथि शिक्षक इसके बाद से उनके सुरक्षित भविष्य के लिए नीति बनाए जाने एवं उनका मानदेय बढ़ाए जाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं।
अब उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ा सकती है।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,