उत्तराखंड में यहाँ बंद पड़ी फैक्टरी में एसटीएफ और ड्रग कंट्रोलर टीम का छापा, बिना लाइसेंस बन रही दवाईयो का स्टॉक किया जब्त,,,
हरिद्वार: बंद पड़ी फैक्टरी में एसटीएफ और ड्रग कंट्रोलर टीम का छापा, बिना लाइसेंस बन रही दवाईयां जब्तलंबे समय से बंद फार्मा फैक्टरी में बिना लाइसेंस के मजदूरों से जीवन रक्षक दवाईयां बनवाई जा रही थी। शिकायत पर गुरुवार को टीम को छापा मारा।
हरिद्वार में थाना गंगनहर क्षेत्र में गुरुवार को उत्तराखंड एसटीएफ और ड्रग कंट्रोलर टीम ने एक बंद पड़ी फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में बनाई जा रही विभिन्न कंपनियों की दवाइयों को जब्त किया गया। बता दें कि विगत लंबे समय से बंद फार्मा फैक्टरी में बिना लाइसेंस के मजदूरों से जीवन रक्षक दवाईयां बनवाई जा रही थी।
फैक्टरी मालिक के खिलाफ ड्रग विभग ने पांच वर्ष पूर्व भी दवाईयों में मिलावट करने का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अब फिर उसी फैक्टरी में बिना लाइसेंस दवाईयां बनाई जा रही थी। दवाईयों को जब्त कर लिया गया है।


More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,