हरिद्वार सिडकुल पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर, चोरों से दो स्कूटी के साथ एक बाइक की बरामद ,,,,,,,


हरिद्वार- सिडकुल पुलिस ने दो वाहन चोरों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे चोरी की स्कूटी को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की दो स्कूटी व एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल पुलिस आईएमसी चौक के पास चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान दो स्कूटी सवार युवकों को पुलिस ने शक होने पर रोका। पूछताछ में स्कूटी चोरी की निकली। आरोपित स्कूटी को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों की निशांदेही पर चोरी की एक और स्कूटी व एक बाइक भी बरामद की। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम व पते अमन उम्र 22 वर्ष पुत्र राजू थापा निवासी मकान नंबर -7 टीएचडीसी कॉलोनी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार व पीयूष शर्मा उर्फ गोलू उम्र 19 वर्ष पुत्र बाबूराम निवासी गली नंबर 9 शिवालिक गंगा विहार नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिय है।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,