उत्तराखंड सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल को बदनाम करने का प्रयास, मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा,,,,,,

देहरादून: गायक जुबिन नौटियाल के मैनेजर रचित गर्ग ने थाना राजपुर में तहरीर दी है कि करीब नौ इंस्टाग्राम यूजरों ने एक फिल्म निर्माता के साथ जोड़कर जुबिन नौटियाल के बारे में अपशब्द लिखे हैं। इससे गायक नौटियाल की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।
राजपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपशब्द लिखने वाले करीब नौ यूजरों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की जांच मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी को सौंपी गई है।गायक जुबिन नौटियाल के मैनेजर रचित गर्ग ने थाना राजपुर में तहरीर दी है कि करीब नौ इंस्टाग्राम यूजरों ने एक फिल्म निर्माता के साथ जोड़कर जुबिन नौटियाल के बारे में अपशब्द लिखे हैं।
इससे गायक नौटियाल की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।राजपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ यूजरों ने अपनी आइडी डिलीट कर दी है।

More Stories
उत्तराखंड प्रदेश में 3 से 4 जिलों के DM सहित CDO, ADM और SDM स्तर पर बदलाव की संभावना, तीन साल से जमे अफसरों पर गिरेगी गाज,,,
उत्तराखंड में अब ग्रामीण सड़कों का बिछेगा जाल, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी पर सहमति,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ मेला-2027 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का किया लोकार्पण,,,,