मौसम अलर्ट उत्तराखंड प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिन अलर्ट जारी,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 13 मार्च को प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ झमाझम बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज 10 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 11 और 12 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
वही 13 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,