उत्तराखंड में आज शासन में अपर सचिव पद पर कार्यरत हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन,,,,

देहरादून: शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हरक सिंह ने निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे।
52 साल के हरक सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। मूल रूप से चमोली जिले के निवासी हरक सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा
हँसमुख व मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली। दिल्ली व मुंबई में इलाज के बाद उनकी सेहत सुधरी भी। लेकिन फिर से नौकरी जॉइन करने के बाद वे फिर से बीमार पड़ गए। हरक सिंह के निधन पर सीएम धामी समेत अधिकारी-कर्मचारी संघ ने दुख जताया

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार धामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
उत्तराखंड हरिद्वार एधामी कैबिनेट में हुए 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को समूह ‘ग’ भर्ती में विशेष छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मिली मंजूरी,,,
हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,