उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा है तापमान आईए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल,,,,,

देहरादून: प्रदेश में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा बढ़ने लगा है। देहरादून के अधिकतम तापमान ने अभी से नए रिकॉर्ड बना रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के लिए हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए बर्फबारी की भी संभावना जताई है। इन जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,