उत्तराखंड सीएम धामीक्ष ने दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,,,,

देहरादून: काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।*
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद चम्पावत के विकास के साथ ही प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की उनकी चाहत उन्हें विशेष व्यक्ति बनाती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश दा का सहज और सरल व्यवहार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
The post उत्तराखंड सीएम धामीक्ष ने दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड में जल्द फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के कई जिलों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,
उत्तराखंड शिवरात्रि पर तय हुई श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बाबा बर्फानी के दरबार,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ अग्निवीर पास बेरोजगार युवक निकला बैटरी चोर, हल्द्वानी में ट्रकों और गाड़ियों की बैटरी चुराने वाला गैंग गिरफ्तार,,,,,,