उत्तराखंड स्कूटी सवार युवकों पर अचानक गिरा ऊपर से पेड़, घटना स्थल पर दो लोगों की मौत,,,,,

उत्तरकाशी:- जनपद मोरी तहसील के अंतर्गत मोरी मोटर मार्ग हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का पेड़ स्कूटी सवार पर गिर गया। पेड़ गिरने से दो व्यक्ति पेड़ की चपेट में आ गए जिनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई उक्त मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया है। राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम तथा पंचायत नामा की कार्यवाही गतिमान है।
मृतकों के नाम-
1. प्रकाश नौटियाल पुत्र रवि दत्त नौटियाल, उम्र 54, निवासी ग्राम डगोली तहसील मोरी
2. मोहम्मद शाहिद पुत्र बंधु उम्र 50 वर्ष, निवासी मोरी बजार
The post उत्तराखंड स्कूटी सवार युवकों पर अचानक गिरा ऊपर से पेड़, घटना स्थल पर दो लोगों की मौत,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड रुद्रप्रयाग में मौसम बदलने से बढ़ी ठंड, केदारनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारी, बारिश से 14 मार्ग अवरुद्ध,,,,
उत्तराखंड केदारनाथ धाम हेली सेवा में बुकिंग के पहले दिन ही बिके 55 प्रतिशत टिकट, यूकाडा ने शुरू किया दूसरा चरण,,,
उत्तराखंड के बागेश्वर में भारी बारिश से एनएच गरुड़-बागेश्वर मार्ग हुआ अवरुद्ध, रवाईखाल के पास पहाड़ दरकने से पूरी तरह थप हुआ यातायात,,,,