उत्तराखंड चारधाम यात्रा में लाखो श्रद्धालुओं ने किया रजिस्ट्रेशन, 15 अप्रैल से 13 मई तक हुए 25 लाख से अधिक पंजीकरण,,,

देहरादून: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम 7 बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है चारधाम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं।
पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की नजर है, इन्हें बंद कराया जा रहा है। हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं।
इसको रोकने के लिए पिछले साल से आईआरसीटीसी के जरिए ही हेली सेवाओं की बुकिंग की जा रही है। इस साल 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। हालांकि, इसके लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले ही शुरू हो चुका था।
The post उत्तराखंड चारधाम यात्रा में लाखो श्रद्धालुओं ने किया रजिस्ट्रेशन, 15 अप्रैल से 13 मई तक हुए 25 लाख से अधिक पंजीकरण,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,