उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को प्रदेश प्रभारी ने दिया बड़ा झटका, कई नियुक्तियां रद्द, प्रदेश संगठन ने दिया गलतफहमी का हवाला,,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की कई नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर बड़ा झटका दिया है। इसे उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन व जिला ब्लॉक संगठन में अस्थाई/अस्थाई नियुक्ति की गई है।
उन सभी नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर दिया है। इस मुद्दे पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कहीं पर कुछ गलतफहमी हुई है जिसकी वजह से उन्होंने इन नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला किया है।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 25/09/2026
उत्तराखंड हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भगत सिंह चौक का औचक निरीक्षण कर दिए अतिक्रमण और जाम के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,,,
उत्तराखंड में फिर से सक्रिय होगा मानसून, प्रदेश में 25 से 28 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 30 सितंबर से मिल रहे है मानसून की विदाई के संकेत,,,