उत्तराखंड बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर दो की मौत,,,,,

देहरादून- उत्तराखंड से दुखद खबर है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भळलेगांव बगवान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति कई फीट दूर गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।
दंपत्ति हापुड़ से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, फसलों को लेकर किसान चिंतित,,,
उत्तराखंड बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात से निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, फसलों को लेकर किसान चिंतित,,,
उत्तराखंड देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को होगा मतदान संबंधित क्षेत्रों में हुई आदर्श आचार संहिता लागू ,,,