“उत्तराखंड सरकारी नौकरी” प्रदेश में इस विभाग ने इतने पदों पर निकली भर्तियां, एैसे करें आवेदन,,,,,,,

देहरादून- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगा।
यहां इस तारीख को करें आवेदन
इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।
परिक्षा शुल्क
परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा।
आवेदन हेतु आयु सीमा
अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है। वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है।

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का SSP ने किया खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर घायल, मुकीम काला गैंग से जुड़े हैं कातिलों के तार,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था का जिम्मा वापस, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान,,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA सचिव बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,