उत्तराखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा तीन लोगों की मौके पर मौत एक घायल,,,,,,

श्रीनगर- उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है। श्रीनगर के कीर्तिनगर विकासखंड के पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है।
पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग पर शाम चार बजे सेमला व काटल के बीच में मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया जा रहा है वाहन इस मार्ग से न्यूली की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय लोगों, पुलिस एवं राजस्व टीम ने राहत कार्य कर शवों को खाई से निकाला।
मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36) निवासी न्यूली, रमेश लाल (40) निवासी अमरोली, चालक गणेश मिंया (31) निवासी अमरोली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मनोज (29) निवासी अमरोली घायल हुआ है।

More Stories
उत्तराखंड, रविदास आश्रम के महंत की बेरहमी से हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने पति-पत्नी और देवर को किया गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले टीचर के हथियारों का हुआ भंडाफोड़, बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचों सहित प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद,,,,
उत्तराखंड़ मे आई इस ईमेल ने मचाई सनसनी, प्रदेश मे दो जिलों की अदालतें हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क,,,,,,