उत्तराखंड जौलीग्रांट हेलीपैड से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाॅप्टर सेवा आरंभ, 20 श्रद्धालुओं ने दर्शनों के लिए भरी उड़ान,,,,,
देहरादून- एयरपोर्ट पर बीते कई दिनों से माैसम खराब था। जिसके चलते हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे थे।
माैसम साफ होने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने आज 20 यात्रियों को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर करीब चार दिन बाद मौसम साफ हुआ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है।
मौसम साफ रहने पर जौलीग्रांट से हेलीकॉप्टर दो फेरे लगाएगा। एक फेरे में 20 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं, दूसरे फेरे में श्रद्धालुओं को रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी।


More Stories
उत्तराखंड UKPSC ने जारी किया लोअर PCS-2024 का अंतिम परिणाम, देहरादून के आयुष बेलवाल बने स्टेट टॉपर, 113 पदों पर अभ्यर्थियों का हुआ चयन,,,
उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 5 जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7 जनपदों में स्कूल बंद, आदि कैलाश यात्रा पर भी लगी रोक,,,
उत्तराखंड की जनता आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में लेगी निर्णय, पथरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार को घेरा,,,