उत्तराखंड में कल रात हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, मची चीख-पुकार,,,,,

देहरादून- मसूरी में देर रात को हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाश ,अमन, शशांक और करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खुद ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फायर सर्विस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे।
टीम ने चारों युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मसूरी में मौसम खराब होने के कारण कार चालक को कुछ समझ नहीं आया, जिसके कारण हादसा हुआ है।

More Stories
उत्तराखंड पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी, चीन सीमा से कटा संपर्क, 11 अन्य ग्रामीण व आंतरिक सड़कें भी बंद, नदियां उफान पर,,,,
उत्तराखंड के जर्जर स्कूलों का सीएसआर फंड से होगा कायाकल्प, DEO ने विद्यालयों की मंगाई लिस्ट,,,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,