उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि,,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन और दर्शन हमें सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी ने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष किया। शिक्षा और सामाजिक सुधार के महत्व पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।


More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने गुरूनानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं,,,,
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक संबोधन, 25 वर्षों की विकास यात्रा और “विकसित उत्तराखंड” पर केंद्रित रहा विशेष सत्र,,,
उत्तराखंड श्रीनगर में बैकुंंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का पुष्कर सिंह धामी ने किया वर्चुअल उट्घाटन,,,