उत्तराखंड गुलदार के खौफ के चलते पांच दिनो के लिए बंद रहेगा वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून,,,,,
देहरादून- वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) को गुलदार की बढ़ती सक्रियता के खौफ से बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। साथ ही वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने का आग्रह भी किया गया हैं।
FRI में पूरे देश और विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं, ऐसे में पर्यटकों की जान का खतरा होते देख एफआरआइ प्रशासन ने पूरे परिसर को सभी तरह के पर्यटकों के लिए 05 दिन के लिए बंद कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, एफआरआइ में गुलदार ने एक वन्यजीव का शिकार भी किया, जिसका अधिकांश खाया हुआ शव संस्थान के एक वन मार्ग पर पाया गया है।
FRI के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक, गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। लिहाजा, संस्थान परिसर में 02 अक्तूबर से 06 अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही परिसर में सुबह और शाम की सैर पर भी रोक लगाई गई है।
एफआरआइ प्रशासन ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए। साथ ही विभाग से सुरक्षा के मद्देनजर गश्त करने का आग्रह भी किया गया है। ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।


More Stories
उत्तराखंड पिथौरागढ़ में बारिश का कहर जारी, चीन सीमा से कटा संपर्क, 11 अन्य ग्रामीण व आंतरिक सड़कें भी बंद, नदियां उफान पर,,,,
उत्तराखंड के जर्जर स्कूलों का सीएसआर फंड से होगा कायाकल्प, DEO ने विद्यालयों की मंगाई लिस्ट,,,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,