उत्तराखंड नैनीताल डीएसए मैदान में आज से हुई 5ए साइड महिला हॉकी टूर्नामेंट की शरुआत,,,,,

नैनीताल- नैनीताल डीएसए मैदान में सोमवार से 5ए साइड महिला हॉकी टूर्नामेंट की हुई शरुआत। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के एमडी निखिल मोहन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता 18 अक्तूबर तक अयोजित होगी। इसमें कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इसमें गोरखपुर, कोलकाता, ऑल सेंट्स कॉलेज, लखनऊ, मुरादाबाद, हापुड़, रामपुर, नैनीताल, बिजनौर, रुद्रपुर, छत्तीसगढ़, मेरठ, हल्द्वानी की टीमें शामिल हैं। 90 के दशक से चली आ रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हल्द्वानी और हॉकी एकेडमी नैनीताल के बीच खेला गया।
इस अवसर पर रश्मि सिन्हा, मुकेश जोशी, पूर्व ओलंपियन आरएस रावत, कैलाश बोरा, चंद्रलाल साह, डॉ. मनोज बिष्ट, बहादुर रावत, मनोज साह, संजय गुप्ता, देवेंद्र लाल साह, अजय साह, गिरीश भट्ट, राजेश साह, दीपक साह, अनीता बोरा, हरीश राणा आदि मौजूद रहे।

More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,