उत्तराखंड एक महिने बाद बरामद हुआ लापता बच्ची का शव,मामले की हुई मजिस्ट्रियल जांच,,,,,

मोरी – एक माह पहले मोरी में स्कूल गेम्स में शामिल होने आई छात्रा नदी में बह गई थी। तब से ही तलाश की जा रही थी, लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया था। आज एक माह से अधिक समय गुजरने के बाद उसका शव मिला है।
SDRF मोरी द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 21 सितंबर को तहसील मोरी क्षेत्र अंतर्गत कुमारी निशा राजकीय इंटर कॉलेज मोरी के समीप टोंस नदी में बहने के कारण लापता हुई थी 18 अक्टूबर को SDRF मोरी द्वारा लापता बालिका की खोजबीन की गई।
खोजबीन के दौरान उक्त बालिका का शव हनोल के पास स्थान मेन्द्रथ के समीप जनपद देहरादून अन्तर्गत बरामद किया गया है, जिसके पश्चात बालिका के परिजनों द्वारा बालिका की शिनाख्त कर पुलिस द्वारा उक्त बालिका की पोस्टमार्टम /पंचनामा की कार्यवाही की गई। मामले में मजिस्ट्रियल जांच भी कराई गई।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,