उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश, जल्द से जल्द करें सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्य को प्रारंभ,,,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जाएगा।
उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये।
सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी।
More Stories
चंद्र ग्रहण (Blood Moon), सादी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण मे कब लगेगा सूतक, क्या बरते सावधानियां और क्या है इसका धार्मिक महत्व- ABPINDIANEWS SPECIAL
उत्तराखंड BJP ने जारी की अपने संगठनात्मक जिलों की कार्यकारिणी लिस्ट, आईए जानते हैं किसको क्या मिली जिम्मेदारी,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 07/09/2025