उत्तराखंड केदारनाथ उपचुनाव में BJP ने दर्ज की जीत, यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच बताई जा रही थी कड़ी टक्कर,,,,

केदारनाथ- केदारघाटी की जनता ने सीट भाजपा की झोली डाली है। आशा नौटियाल को जनता ने अपना विधायक चुना है। इसी के साथ भाजपा यह बड़ी जीत मिली है।
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी।
इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने सबको चौंका दिया। मतगणना शुरू होती ही, उन्होंने कुछ समय के लिए कांग्रेस पर बढ़त भी बना ली थी और परिणाम जारी होने तक लगातार कांग्रेस को टक्कर देते नजर आए। त्रिभुवन इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे।
केदारनाथ उपचुनाव में जिस तरह से त्रिभुवन को वोट मिले वह बॉबी पंवार का असर माना जा रहा है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने युवाओं से त्रिभुवन चौहान को जिताने की अपील की थी, जिसका असर साफ नजर आया। माना जा रहा है कि कांग्रेस का वोट त्रिभुवन चौहान को शिफ्ट हो गया, जो कांग्रेस की हार का बड़ा कारण माना जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,