उत्तराखंड हरिद्वार में भारतीय मानक ब्यूरो ने किया औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम,कार्यप्रणाली पर विस्तार ली विस्तृत जानकारी,,,

हरिद्वार: आज भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए हरिद्वार सिडकुल स्थित हैवल्स इंडिया लिमिटेड में इंडस्ट्रियल एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में हैवल्स इंडिया लिमिटेड सिडकुल की इकाई की ओर से श्री भीष्म सिंह गहलोत तथा श्री अनूप सिंह ने व्याख्यान के माध्यम से औद्योगिक इकाई की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के अनेक विद्यार्थियों ने औद्योगिक स्थल पर औद्योगिक प्रक्रिया को जाना। इस कार्यक्रम में मानक क्लब के मेंटर डॉ मोहित प्रकाश मोहंती ने कहा कि हैवल्स इंडिया लिमिटेड में आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण के द्वारा विद्यार्थियों को मैन्युफैक्चरिंग की संपूर्ण विस्तार से प्रक्रिया को जानने का अवसर मिला।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से डॉ जितेंद्र नेगी ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो का यह प्रयास विद्यार्थियों को मानक के प्रति जागरूक करने का अहम प्रयास हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राध्यापक एवम् भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन डॉक्टर विजय शर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा मानक जागरूकता के कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो तथा हैवल्स इंडिया लिमिटेड की स्थानीय इकाई का धन्यवाद ज्ञापन किया।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,