आज पीएम के मन की बात, उत्तराखंड में सम्पन्न राष्ट्रीय खेलो को लेकर कही यह बड़ी बात, धामी ने जताया आभार…
देहरादून: आज मन की बात कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना की। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय तल से आभार।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को खेलों का हब बनाने और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,