उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों में लगेंगे जीपीएस सिस्टम और सुरक्षा के दृष्टिगत कैमरे, एक कंट्रोल रूम से सबकुछ होगा ट्रैक,,,,

देहरादून: एमडी रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा।
उत्तराखंड रोडवेज की बसों की निगरानी अब परिवहन निगम प्रबंधन जीपीएस व ऑनलाइन कैमरों से करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही सभी बसों में जीपीएस डिवाइस व ऑनलाइन कैमरे लगाए जाएंगे। रोडवेज बसों के संचालन, माइलेज, सवारियों की शिकायतों के मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन नए बदलाव लागू करने की तैयारी कर रहा है।
निगम की एमडी रीना जोशी ने इसके लिए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले उन कंपनियों को बुलाया जाएगा जो बसों में जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध करा सकें। जीपीएस लगाने से एक फायदा ये भी होगा कि रोडवेज की बसें निर्धारित से अलग मार्गों से नहीं चलेंगी।
जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा ट्रैक
इससे उनका माइलेज भी दुरुस्त होगा। अमर उजाला से बातचीत में रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। इससे बस में सवारियों की शिकायतें आने का सिलसिला कम हो जाएगा। ड्राइवर, कंडक्टर भी और अधिक अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सकेंगे।
अभी कुछ बसों में कैमरे तो लगे हैं लेकिन उनकी लाइव फुटेज देखने की व्यवस्था नहीं है। किसी बस में सवारियों या चालक-परिचालक के साथ अभद्रता के मामले की जांच के दौरान फुटेज उस बस में रखी हार्ड डिस्क से ली जाती है। लेकिन लाइव फुटेज की व्यवस्था होने के बाद निगरानी आसान और रियल टाइम होगी। एमडी रीना जोशी ने बताया कि अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। पहले कंपनियों से आरएफपी लिए जाएंगे। इसके बाद ही आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड के हरिद्वार में हैप्पी हत्याकांड का SSP ने किया खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य शूटर घायल, मुकीम काला गैंग से जुड़े हैं कातिलों के तार,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था का जिम्मा वापस, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान,,,,
मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ बड़ा एक्शन, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट सहित 16,726 अवैध निर्माण होंगे सील, MDA सचिव बर्खास्त, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई,,,