उत्तराखंड कर्मचारी संगठन कर रहे हैं यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विरोध,,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उत्तराखंड कैबिनेट ने प्रदेश में कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) पर मुहर लगा दी है।
अब कर्मचारी इस फैसले के सामने आते ही इसका विरोध करने लगे हैं। कर्मचारी संगठन ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की मांग कर रहे हैं। पूर्व में केंद्रीय कैबिनेट में पास होने के बाद इसका लाभ केवल केंद्रीय कर्मचारियों को मिल रहा था, लेकिन अब उत्तराखंड में भी इसे विकल्प के तौर पर लिया जा सकेगा। हालांकि कर्मचारी यही चाहते हैं कि सरकार उनके लिए केवल ओल्ड पेंशन स्कीम ही लागू करें।

More Stories
उत्तराखंड में यहां कोरोना पॉजिटिव निकली एक बुजुर्ग महिला, अस्पताल में एक वार्ड में आइसोलेट कर चल रहा है उपचार,,,,
उत्तराखंड में घुसपैठियों के नाम कटने का दर्द कांग्रेस को ही क्यों, कांग्रेस को देना चाहिए जवाब – महेंद्र भट्ट
उत्तराखंड देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग, हर्रावाला के पास चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान,,,