उत्तराखंड चारधाम पंजीकरण का आंकड़ा निकला 10 लाख के पार, बाबा केदार हेतु हुए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन,,,,,,

देहरादून: इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे।केदारनाथ धाम जाने के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके है।
चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन आधार आधारित पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। यात्रा शुरू होने के बाद 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग ने 30 अप्रैल से शुरू हाे रही चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। 10 दिन के भीतर यात्रा के लिए अलग-अलग तिथियों में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। बाबा केदार के कपाट दो मई को खुल रहे हैं। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा।
पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 3.29 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 3.02 लाख, गंगोत्री के लिए 1.85 लाख व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए 1.79 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण यात्रा शुरू होने के बाद आफलाइन की जाएगी। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्र खोले जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,