उत्तराखंड कृषि मंत्री से मिला यमुना घाटी के किसानों का प्रतिनिधिमंडल, मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे का दिया आश्वासन,,,,

उत्तरकाशी: हाल ही में यमुना घाटी में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण किसानों और बागवानों को सेब सहित कई नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में आज सामाजिक कार्यकर्ता सोवत राणा के नेतृत्व में किसानों ने माननीय कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की।
बैठक में राणा ने ओलावृष्टि से प्रभावित सेब और अन्य नकदी फसलों के नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग उठाई।
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद, जोशी ने बागवानी निदेशक को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

More Stories
उत्तराखंड पहाड़ों की रानी’ मसूरी देखकर उसकी सुंदरता की मुरीद हुईं अभिनेत्री संगीता बिजलानी, कहा बादलों के ऊपर तैरने जैसा था यहां का सफ़र,,,
उत्तराखंड भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त, अधिकारियों को दिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश,,,,
उत्तराखंड में भारी बारिश के रेड अलर्ट चलते यहाँ कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आदेश जारी,,,,,