उत्तराखंड में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर हुआ मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज के खिलाफ उन्होंने की अभद्र टिप्पणी,,,,,
देहरादून: पुलिस को कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि अनुराग ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।
ब्राह्मण समाज पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में ब्राह्मण समाज की ओर से अनुराग कश्यप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को कुछ दिन पहले ब्राह्मण समाज के लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता अनुराग कश्यप के खिलाफ तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया था कि अनुराग ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। बताया था कि अनुराग ने अपने ट्विटर हैंडल पर आने वाली फिल्म को चर्चा में लाने के उद्देश्य से आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
इस मामले में ब्राह्मण समाज ने पुलिस से केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि एडवोकेट आशीष पंडित की तहरीर पर फिल्म निर्माता अनुराग निवासी बंगला नंबर 64, अमर नगर 1 सेवन बंगला अंधेरी पश्चिम मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
More Stories
उत्तराखंड चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में ग्रीन कार्ड के लिए मची होड़, ARTO कार्यालय पर लगी वाहनों की लंबी कतारें,,,,,,
उत्तराखंड में चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, विभाग ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी,,,,
उत्तराखंड पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के सफर में सरकार ने किराए में भारी गिरावट,,,,,