उत्तराखंड में माँ श्री गंगा जी की पवित्र डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना,,,,,

देहरादून: माँ गंगा जी की पवित्र डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव से आज प्रातः 11:57 बजे विधिवत पूजा-अर्चना एवं सेना के बैंड की सुमधुर धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में डोली यात्रा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में प्रारंभ हुई।
यात्रा मार्ग में डोली का आज रात्रि विश्राम भैरोंघाटी में निर्धारित है, जहाँ विशेष पूजा एवं सांस्कृतिक आयोजन होंगे। अगले दिन यानी कल 30 अप्रैल को प्रातःकाल डोली भैरोंघाटी से पुनः प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुँचेगी।
निर्धारित समयानुसार प्रातः 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,