उत्तराखंड में यहाँ बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते अधिकारी, बीजेपी मेयर ने सांसद के सामने खोली पोल,,,,
हल्द्वानी: नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर इस बार भ्रष्टाचार का आरोप किसी आम आदमी न नहीं, बल्कि खुद बीजेपी नेता और हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट लगाया है। हल्द्वानी के सर्किट हाउस में नैनीताल से बीजेपी सांसद अजय भट्ट सोमवार पांच मई को दिशा की बैठक ले रहे थे। तभी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की पोल खोलनी शुरू कर दी।

हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने एक मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मकान के छोटे-छोटे नक्शा पास करने के एवज अधिकारी दो-दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। रिश्वत नहीं मिलने पर गरीब लोगों के मकान सील करने की धमकी दी जा रही है।
हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट का आरोप है कि पहले तो नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी गरीबों को नक्शा पास नहीं करते है, जो व्यक्ति नक्शा पास कराए बिना मकान बनाता है तो उसके घर सील कर देते है. प्राधिकरण के अधिकारी लोगों को रिश्वत देने के लिए मजबूर कर देते हैं।
हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की इन्ही हरकत से हल्द्वानी की जनता परेशान है। लोग अपनी परेशानी लेकर उनके पास आ रहे हैं। प्राधिकरण के लोग कई लोगों के मकानों को सील कर दिया है, लेकिन आज तक उसकी सुनवाई भी नहीं की गई। वह इस पूरे मामले में सांसद अजय भट्ट का कहना है कि मेयर की तरफ से लगाए गए आरोप गंभीर है। पूरे मामले में वह अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का निराकरण करेंगे।

More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,,,,,
उत्तराखंड राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता ने लगभग 1027.87 मेगावाट का आंकड़ा पार,स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा मे राज्य ने हासिल किया नया आयाम,,,,
उत्तराखंड, स्वच्छ हरिद्वार अभियान को मिला समाज का सम्मान,श्री वैश्य समाज बंधु मध्य क्षेत्र ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को किया सम्मानित,,,,