“ऑपरेशन सिंदूर भारत” भारत ने किया पाकिस्तानी आतंक के ठिकानों को जमींदोज, बौखलाया पाकिस्तान, LoC पर कर रहा फायरिंग,,,,,,

दिल्ली: पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारत ने स्ट्राइक की है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है।
भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में आतंक के कई अड्डे तबाह किए

पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारत ने स्ट्राइक की है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। इसके तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है। किसी भी सरकारी बिल्डिंग या फिर पाकिस्तान के किसी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया है। भारतीय सेना ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि टारगेट किए गए नौ ठिकानों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर का मुख्यालय शामिल हैं, दोनों पाकिस्तान के पंजाब में हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस हमले से बौखलाकर LoC पर फायरिंग शुरू कर दी है।

More Stories
उत्तराखंड के देवप्रयाग केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षक पर लगा छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, पॉक्सो व बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी शिक्षक निलंबित,,,,
उत्तराखंड सीएम धामी के आह्वान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ा कॉरपोरेट सेक्टर, खटीमा में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए झंडी दिखाकर 15 वाहन किए रवाना,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 26/09/2026