उत्तराखंड देश की सेना के उत्साह वर्धन और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के समर्थन में राजधानी में निकलेगी तिरंगा यात्रा,,,,

देहरादून: देश के सैनिकों का उत्साह वर्धन और ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के समर्थन में 12 मई,2025 को प्रात 7ः00 बजे देहरादून में शौर्य स्थल चीडवाली बाग, बीजापुर के समीप से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
शौर्य तिरंगा यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयारी को लेकर
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज रेखीय विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस को उक्त शौर्य तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके डोढियाल, डीएसओ के के अग्रवाल एवं रेखीय विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,,,,,
उत्तराखंड राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता ने लगभग 1027.87 मेगावाट का आंकड़ा पार,स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा मे राज्य ने हासिल किया नया आयाम,,,,