उत्तराखंड शासन में फेरबदल का सिलसिला नहीं ले रहा है रुकने का नाम, तीन और IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ फेरबदल,,,,,,,
देहरादून: पहले से ही आबकारी विभाग जैसे भारी भरकम विभाग को संभाल रहे हरिचंद्र सेमवाल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
संयुक्त सचिव राजेन्द्र पत्याल की ओर से जारी आदेश में आइटीडीए की निदेशक आईएएस निकिता खंडेलवाल से हटाकर आईएएस गौरव कुमार को नया निदेशक बनाया गया है।
बीते महीने राज्य सरकार के आईटी सर्वर में आई गड़बड़ी से कई विभागों की वेबसाइट बन्द होने से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

यह साइबर अटैक अभी भी प्रदेश के आईटी विभाग को प्रभावित करता रहता है।
उधर, शराब की दुकानों को हटाने व आवंटन को लेकर आईएएस सेमवाल व आईएएस सविन बंसल का पत्र युद्ध भी सत्ता जे गलियारे में चर्चा का विषय बना था। इसके अलावा मार्च अंतिम सप्ताह में जिला आबकारी अधिकारी व चमोली के डीएम के बीच शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर जंग छिड़ गई थी।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,