उत्तराखंड हरिद्वार गंगा स्नान के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ी 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार,,,,
हरिद्वार: दिनांक 25.05.2025 को राजस्थान के जोधपुर निवासी 74 वर्षीय उषा देवी पत्नी मुरलीधर अपने परिजनों के साथ विष्णु घाट पर गंगा स्नान के लिए आई हुई थीं।
स्नान के दौरान वे अपने परिजनों से बिछड़ गईं। वृद्धावस्था के कारण वे घबराई हुई थीं और अपने परिजनों को ढूंढ पाने में असमर्थ थीं।
परिजनों द्वारा काफी देर तक खोजबीन किए जाने के बाद जब वे नहीं मिलीं, तो उन्होंने तुरंत पुलिस की सहायता ली।
तत्परता दिखाते हुए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और शीघ्र ही उषा देवी को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया।
इसके पश्चात पुलिस ने उषा देवी को उनके परिजनों से मिलवाया और सकुशल उनके साथ भेज दिया। परिजनों द्वारा इस संवेदनशील और मानवता से भरे प्रयास के लिए हरिद्वार पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,