उत्तराखंड में आज होगी धामी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मंत्रीमंडल की मुहर,,,,,
![]()
देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है. बैठक में महिला नीति जैसे कई प्रस्तावों पास हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. धामी मंत्रिमंडल की बैठक आगामी पंचायत चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दरअसल, पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में पंचायतों में तैनात प्रशासकों के कार्यकाल को 6 महीने की जगह एक साल तक बढ़ाई जाने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. इसके अलावा युवा नीति, महिला नीति समेत तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है।
इसके अलावा, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में फ्रीज की गई भूमि को फ्रीज मुक्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी बनाने को लेकर लेगेसी प्लान ड्राफ्ट, शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी।
नंदा गौरा योजना के तहत बालिकाओं को मिलने वाले वर्तमान लाभ के साथ ही ग्रेजुएट या 12वीं के बाद कोई स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर भी सहायता राशि संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. उपनल कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति तैयार करने संबंधित प्रस्ताव पर भी मुहर लगने की संभावना है।
उत्तराखंड राज्य में लंबे समय से महिला नीति लागू करने की कवायद चल रही है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान महिला पॉलिसी पर भी मुहर लग सकती है।
प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली किए जाने संबंधित प्रस्ताव, सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के पुराने बाजरों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,